खुलासा: 300 से ज्यादा गंदे वीडियो बरामद, नाबालिग बच्चियों का किया ‘ब्रेनवाश’ - Mewar App

खुलासा: 300 से ज्यादा गंदे वीडियो बरामद, नाबालिग बच्चियों का किया ‘ब्रेनवाश’

MP News: मध्य प्रदेश के अशोक नगर में धर्मांतरण के मामले ने सबको चौंका दिया है। इस केस में तीन नाबालिगों का धर्मांतरण और दुष्कर्म करने के मामले में एसआइटी जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पूरे केस का भोपाल में रिक्रिएशन किया गया है। वहीं जांच कर रही टीम को मुख्य आरोपी अल्तमस के मोबाइल से 300 से ज्यादा वीडियो मिलने की बात सामने आई है। इन वीडियो में कथित तौर पर कट्टरपंथी सामग्री शामिल थी, जिसका इस्तेमाल नाबालिग बच्चियों का ब्रेनवाश और उन्हें प्रभावित करने के लिए किया जाता था।