‘धुरंधर’ की सफलता पर इम्तियाज अली ने दिया रिएक्शन, शोले को लेकर भी कही ये बात - Mewar App

‘धुरंधर’ की सफलता पर इम्तियाज अली ने दिया रिएक्शन, शोले को लेकर भी कही ये बात

Imtiaz Ali On Dhurandhar: अपनी संजीदा और रूहानी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले फिल्ममेकर इम्तियाज अली इन दिनों अपनी अगली फिल्म ‘मैं वापस आऊंगा’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। 12 जून, 2026 को ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। फिल्म के प्रमोशन के दौरान इम्तियाज ने बॉलीवुड के मौजूदा दौर, बदलती पसंद और हालिया सुपरहिट फिल्मों ‘धुरंधर’ और ‘सैयारा’ की कामयाबी पर बेबाक राय रखी। उन्होंने उन सभी दावों को खारिज कर दिया जिनमें कहा जाता है कि अब दर्शकों की पसंद सीमित हो गई है।