Rain Alert: 45°C की तपिश के बीच आएगी राहत, 27, 28 व 29 अप्रेल को बारिश का आया अलर्ट - Mewar App

Rain Alert: 45°C की तपिश के बीच आएगी राहत, 27, 28 व 29 अप्रेल को बारिश का आया अलर्ट

Rajasthan weather: जयपुर. राजस्थान में भीषण गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है और प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य का मौसम शुष्क रहा, जबकि कुछ स्थानों पर हीटवेव और गर्म हवाएं दर्ज की गईं। सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 44.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं न्यूनतम तापमान सिरोही (AWS) में 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। सुबह 8:30 बजे के प्रेक्षण के अनुसार राज्य के अधिकांश भागों में हवा में आर्द्रता 26 से 54 प्रतिशत के बीच रही।मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ मध्य क्षोभमंडल में सक्रिय है, जिसका असर उत्तर भारत पर देखा जा रहा है। इसके साथ ही उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश और दक्षिण-पश्चिम राजस्थान के आसपास ऊपरी हवा में चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जिससे मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।