MP School Closed: पूरे मध्यप्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। सुबस 8 बजे से ही आसमान से बरसती आग और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। भीषण गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों को राहत देने का निर्णय लिया है। भोपाल जिले में स्कूली बच्चों को गर्मी से बचाने के लिए पहली से आठवीं तक की 30 अप्रैल तक छुट्टी घोषित कर दी गई है। प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। वहीं अवकाश को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, नर्सरी से आठवीं कक्षा तक सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। हालांकि शिक्षक विद्यालय में अपस्थित रहेंगे।
