NEET 2026 Guidelines: NEET एग्जाम को लेकर गाइडलाइन जारी, क्या ले जाएं, क्या नहीं- जानिए पूरी डिटेल - Mewar App

NEET 2026 Guidelines: NEET एग्जाम को लेकर गाइडलाइन जारी, क्या ले जाएं, क्या नहीं- जानिए पूरी डिटेल

NEET 2026 Guidelines: तीन मई को आयोजित होने वाली देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए इस बार सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। कलेक्टर अभिजीत सिंह ने जिला समन्वयकों और केंद्र अधीक्षकों की बैठक लेकर साफ कर दिया है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा की विश्वसनीयता सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित अभ्यर्थी और जिम्मेदार व्यक्तियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।