अलवर की जीवनदायिनी रूपारेल नदी का ड्रोन सर्वे पूरा, 7 विभागों की बैठक में DPR पर मंथन आज; जल्द हटेंगे अतिक्रमण - Mewar App

अलवर की जीवनदायिनी रूपारेल नदी का ड्रोन सर्वे पूरा, 7 विभागों की बैठक में DPR पर मंथन आज; जल्द हटेंगे अतिक्रमण

Alwar News: अलवर जिले की जीवनदायिनी मानी जाने वाली रूपारेल नदी के पुनर्जीवन की दिशा में सिंचाई विभाग ने कदम तेज कर दिए हैं। नदी का ड्रोन सर्वे पूरा हो चुका है और सर्वे एजेंसी द्वारा तैयार विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) सोमवार शाम 4 बजे मिनी सचिवालय में होने वाली सात विभागों की बैठक में रखी जाएगी।