Jaipur Airport: जयपुर में लैंडिंग फेल, इंदौर की फ्लाइट वापस लौटी इंदौर, आंधी के कारण तीन फ्लाइट्स डायवर्ट - Mewar App

Jaipur Airport: जयपुर में लैंडिंग फेल, इंदौर की फ्लाइट वापस लौटी इंदौर, आंधी के कारण तीन फ्लाइट्स डायवर्ट

जयपुर। गुलाबी नगरी में रात में आई तेज आंधी और खराब मौसम ने हवाई यात्रियों को खासा परेशान किया। जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए कतारें लग गई। लेकिन कम विजिबिलिटी और तूफानी हवाओं के कारण पायलटों को लैंडिंग में भारी दिक्कत आई। सुरक्षा के मद्देनजर एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने तीन फ्लाइट्स को डायवर्ट करने का फैसला लिया। इनमें से अहमदाबाद और मुंबई की फ्लाइट को दिल्ली भेजा गया, जबकि इंदौर से आई फ्लाइट को मौसम की खराबी के कारण वापस इंदौर ही लौटना पड़ा। इस दौरान सैकड़ों यात्री 3 से 5 घंटे तक हवा और एयरपोर्ट के बीच फंसे रहे।