गोविंदगढ़ क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों की ओर से चलाए जा रहे ‘अवैध इलाज’ के खतरनाक खेल पर आखिरकार प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। बिना किसी मेडिकल डिग्री और रजिस्ट्रेशन के मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ चिकित्सा विभाग और तहसील प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ा अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान दो अवैध क्लीनिकों को सील कर दिया गया, जबकि एक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
