RGHS संकट: 2200 करोड़ बकाया ने रोका इलाज, राजस्थान के निजी अस्पतालों ने किया बहिष्कार, मरीजों का क्या होगा? - Mewar App

RGHS संकट: 2200 करोड़ बकाया ने रोका इलाज, राजस्थान के निजी अस्पतालों ने किया बहिष्कार, मरीजों का क्या होगा?

Rajasthan Government Health Scheme: जयपुर: राजस्थान सरकार की महत्वाकांक्षी आरजीएचएस (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) इन दिनों गंभीर वित्तीय संकट से जूझ रही है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से जारी बयान के अनुसार, योजना के तहत अस्पतालों, डायग्नोस्टिक केंद्रों और दवा विक्रेताओं के करीब 2200 करोड़ से अधिक भुगतान पिछले 8-9 महीनों से लंबित हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्था चरमरा गई है।