बरेली। जिले में गोकशी, सट्टा और संगठित अपराधों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने बड़ा ऑपरेशन छेड़ दिया है। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर 54 गोकश समेत कुल 67 कुख्यात अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी गई है। अब इन सभी की हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी और जरा सी चूक पर सख्त कार्रवाई तय मानी जा रही है।
