Child Healthcare: जिला कलक्टर ने किया जे.के. लोन अस्पताल का औचक निरीक्षण, दवाओं और सफाई पर सख्ती - Mewar App

Child Healthcare: जिला कलक्टर ने किया जे.के. लोन अस्पताल का औचक निरीक्षण, दवाओं और सफाई पर सख्ती

Medical Facilities: जयपुर. राज्य सरकार द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के क्रम में गुरुवार को जिला कलक्टर संदेश नायक ने जयपुर स्थित जे.के. लोन बाल चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहनता से निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन किया।