‘मरने दो, हमारे पास जीप नहीं है…’ पुलिस की बात सुन भड़के नरेश मीणा, थाने में धरने पर बैठे - Mewar App

‘मरने दो, हमारे पास जीप नहीं है…’ पुलिस की बात सुन भड़के नरेश मीणा, थाने में धरने पर बैठे

टोंक: देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ चुके भगत सिंह सेना (BSS) के सुप्रीमो नरेश मीणा एक बार फिर अपने तेवर के कारण चर्चा में हैं। बुधवार देर रात घाड़ थाना क्षेत्र में सड़क हादसे के घायल युवक की सुनवाई नहीं होने पर मीणा ने थाने में ही धरना दे दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के हस्तक्षेप के बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया गया।