CG News: छत्तीसगढ़ में श्रमिक दिवस पर बोरे-बासी को लेकर फिर गरमाई सियासत, भाजपा ने याद दिलाया घोटाला - Mewar App

CG News: छत्तीसगढ़ में श्रमिक दिवस पर बोरे-बासी को लेकर फिर गरमाई सियासत, भाजपा ने याद दिलाया घोटाला

CG News: रायपुर छत्तीसगढ़ में मजदूर दिवस पर बोरे-बासी को लेकर एक बार फिर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने श्रमिकों के सम्मान में 1 मई को कांग्रेसियों से बोरे-बासी खाने का आह्वान किया है। इसे लेकर मंत्री केदार कश्यप ने तंज कसते हुए कांग्रेस शासनकाल में बोरे-बासी को लेकर हुए 8 करोड़ रुपए का घोटाला याद दिलाया है। बता दें कि कांग्रेस शासन काल में 1 मई को बोरे-बासी खाने के लिए बड़ा कार्यक्रम हुआ था। इसकी शुरुआत में छत्तीसगढ़ के अधिकारियों ने भी बोरे-बासी खाकर अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर जारी की थी।