Dausa Weather Update: बारिश के साथ गिरे ओले, आज भी बदला मौसम, जानें अगले 4 दिन कैसा रहेगा? - Mewar App

Dausa Weather Update: बारिश के साथ गिरे ओले, आज भी बदला मौसम, जानें अगले 4 दिन कैसा रहेगा?

दौसा। राजस्थान के दौसा जिले गुरुवार शाम को अचानक मौसम ने करवट ली। जिलेभर में धूल भरी आंधी चली। वहीं, गुल्लाना और जयपुरा गांव में तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश व ओले गिरे। आसमान में घने काले बादल छा गए और कुछ ही मिनटों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। इस दौरान बेर के आकार के बड़े और मोटे ओले गिरने लगे।