मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाईज कार्पोरेशन लिमिटेड, जिला कार्यालय छतरपुर द्वारा रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए जारी ताजा आंकड़ों ने जिले में सरकारी खरीद की स्थिति स्पष्ट कर दी है। ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, जिले में अब तक 3,04,656.95 क्विंटल की कुल खरीदी की जा चुकी है, लेकिन परिवहन की धीमी रफ्तार प्रशासन के लिए सिरदर्द बनी हुई है।
