Police Aamir Encounter Ambedkar Nagar: उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के मीरानपुर मुरादाबाद मोहल्ले में हुई चार मासूम बच्चों की निर्मम हत्या ने पूरे इलाके को दहला दिया था। शनिवार दोपहर करीब तीन बजे हुए इस जघन्य कांड में शफीक (14), सऊद (12), उमर (10) और उनकी बहन सादिया (8) की हत्या सिलबट्टे जैसे भारी हथियार से सिर पर वार कर की गई थी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
