Good News : राजस्थान में 3 एडीजे व 2 एनआइए सहित 14 नए कोर्ट खुलेंगे, अधिसूचना जारी - Mewar App

Good News : राजस्थान में 3 एडीजे व 2 एनआइए सहित 14 नए कोर्ट खुलेंगे, अधिसूचना जारी

Good News : राजस्थान सरकार ने तीन जिलों में अपर जिला न्यायाधीश, दो जिलों में एनआइ कोर्ट सहित कुल 14 नए कोर्ट खोलने की मंजूरी दी है। इनके खुलने से मुकदमों की सुनवाई में तेजी आएगी, जिससे लंबित मुकदमों की संख्या में कमी लाई जा सकेगी। विधि विभाग की ओर से हाल ही इन नए न्यायालयों के लिए अधिसूचना जारी की गई। अधिसूचनाओं के अनुसार चेक अनादरण से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए एनआइ कोर्ट-3, पाली व एनआइ कोर्ट कुचामन सिटी खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है।