Bomb Threat : उदयपुर व बाड़मेर के कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा तफरी - Mewar App

Bomb Threat : उदयपुर व बाड़मेर के कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा तफरी

Bomb Threat : राजस्थान में बम से उड़ाने की धमकी का सिलसिला थम नहीं रहा है। उदयपुर व बाड़मेर के कोर्ट को आज बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जिसके बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। कोर्ट परिसर को खाली करवाया गया। पुलिस-प्रशासन अलर्ट हैं। उदयपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय में सोमवार सुबह 8.30 अचानक बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। प्रशासन व सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गई। आनन-फानन में पूरे कोर्ट परिसर को खाली करवाया गया। पुलिस और प्रशासन की टीमें कोर्ट परिसर के चप्पे-चप्पे की बारीकी से तलाशी ले रही हैं।