West Bengal Elections Prediction: चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश के विधानसभा चुनाव परिणामों से ठीक पहले छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की बड़ी जीत का दावा किया है। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनने की बात कही है। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में हलचल तेज हो गई है।
