West Bengal Election Result 2026: 5 राज्यों के चुनावी रुझानों के बीच एमपी में सियासत, जानें क्या कुछ बोल रहे भाजपा नेता - Mewar App

West Bengal Election Result 2026: 5 राज्यों के चुनावी रुझानों के बीच एमपी में सियासत, जानें क्या कुछ बोल रहे भाजपा नेता

West Bengal Election Result 2026: पश्चिम बंगाल समेत देश के पांच राज्यों में हुए चुनावों के रुझान सोमवार सुबह से सामने आना शुरु हो गए हैं। इसी बीच चुनावों में सक्रीय राजनीतिक दल अपनी – अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। सबसे ज्यादा चर्चा पश्चिम बंगाल के चुनाव की है। मध्य प्रदेश में भी सबसे ज्यादा बयानबाजी बंगाल चुनाव के परिणामों को लेकर हो रही है, जिसने प्रदेश में भी सियासी हलचल बढ़ा दी है। बंगाल के शुरुआती रुझानों में बीजेपी ने खास बढ़त बना रखी हैस जिसके चलते भाजपा नेताओं ने जीत का भरोसा जताना शुरु कर दिया है। आइए जाने एमपी में अबतक किसने क्या कहा है…।