Pratapgarh: 12वीं के छात्र की हत्या के बाद फूटा गुस्सा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, भारी पुलिस बल तैनात - Mewar App

Pratapgarh: 12वीं के छात्र की हत्या के बाद फूटा गुस्सा, आरोपियों के घरों में लगाई आग, भारी पुलिस बल तैनात

प्रतापगढ़। राजस्थान में प्रतापगढ़ जिले के धरियावद उपखंड के पाटला बावड़ी गांव में मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 12वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र नाथूलाल मीणा पुत्र भीखाराम मीणा निवासी पाटला बावड़ी की चाकूबाजी में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पारसोला थाना क्षेत्र के पाटला बावड़ी गांव में गांव में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान देर रात कहासुनी शुरू हुई, जो बाद में गंभीर झगड़े में बदल गई।