Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने 3 युवकों को रौंदा, उदयपुर-पालनपुर फोरलेन हाईवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा - Mewar App

Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर ने 3 युवकों को रौंदा, उदयपुर-पालनपुर फोरलेन हाईवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा

High Speed Trailer Hit Bike: उदयपुर-पालनपुर फोरलेन हाईवे पर सिरोही जिले के रोहिड़ा थाना क्षेत्र में भीमाना के पास सोमवार दोपहर में एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवारों को कुचल दिया। जिससे बाइक सवार तीन जनों की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही रोहिड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार इस भीषण सड़क दुर्घटना में दो जनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक जने को सिरोही ट्रोमा सेंटर रैफर किया, जिसने रास्ते में दम तोड़ दिया।