गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 26 यात्री घायल, मची चीख-पुकार - Mewar App

गंगा एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में जा घुसी तेज रफ्तार स्लीपर बस, 26 यात्री घायल, मची चीख-पुकार

बदायूं। मंगलवार तड़के गंगा एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसे ने चीख-पुकार मचा दी। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में लहरावन इंटरचेंज के पास तेज रफ्तार स्लीपर बस खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में 26 यात्री घायल हो गए, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं।