IMD Alert 7 May: अगले 2 घंटे में 3 जिलों में तेज आंधी-बारिश की चेतावनी, चलेगी 80 किमी. की रफ्तार से तेज हवा - Mewar App

IMD Alert 7 May: अगले 2 घंटे में 3 जिलों में तेज आंधी-बारिश की चेतावनी, चलेगी 80 किमी. की रफ्तार से तेज हवा

Rajasthan Weather Alert: जयपुर। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने गुरुवार दोपहर प्रदेश के कई जिलों के लिए तात्कालिक मौसम चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार जयपुर, टोंक और सवाई माधोपुर जिलों में कहीं-कहीं तेज मेघगर्जन, बिजली चमकने, 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, धूलभरी आंधी और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।