45 दिन बंद रहेगा चौपुला पुल, 12 मई की शाम से बदलेगा पूरे शहर का ट्रैफिक, जानें क्या रखें रूट - Mewar App

45 दिन बंद रहेगा चौपुला पुल, 12 मई की शाम से बदलेगा पूरे शहर का ट्रैफिक, जानें क्या रखें रूट

बरेली। शहर की ट्रैफिक लाइफलाइन माने जाने वाले चौपुला फ्लाईओवर पर अब ब्रेक लगने जा रहा है। 12 मई की शाम छह बजे से चौपुला पुल पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद कर दी जाएगी। करीब 45 दिन तक चलने वाले इस बड़े मरम्मत अभियान के चलते शहर का ट्रैफिक सिस्टम पूरी तरह बदला हुआ नजर आएगा। ट्रैफिक पुलिस ने इसके लिए रूट डायवर्जन की तैयारी पूरी कर ली है और 11 मई को पूरा प्लान सार्वजनिक किया जाएगा।