Police Encounter in Bihta: कुख्यात अपराधी विदेशी राय-पप्पू राय को पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली, जख्मी - Mewar App

Police Encounter in Bihta: कुख्यात अपराधी विदेशी राय-पप्पू राय को पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली, जख्मी

Police Encounter in Bihta: पटना से सटे बिहटा में पुलिस और कुख्यात अपराधियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो बदमाश घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मंगलवार देर रात हुई इस मुठभेड़ में पुलिस ने दो शार्प शूटर विदेशी राय और पप्पू राय को पीछा कर गोली मारी। गोली दोनों अपराधियों के पैर में लगी है। बताया जा रहा है कि दोनों किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस को इसकी भनक लग गई। विदेशी राय और पप्पू राय पर हत्या समेत कई संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस ने घटनास्थल से कई हथियार भी बरामद किए हैं।