Kanpur News:चाचा-भतीजे पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा - Mewar App

Kanpur News:चाचा-भतीजे पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Kanpur के रावतपुर क्षेत्र के विनायकपुर इलाके में एक मकान मरम्मत कार्य के दौरान रंगदारी मांगने और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने पड़ोस में रहने वाले चाचा-भतीजे समेत अन्य लोगों पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगने, काम रुकवाने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।