Rajasthan Weather : राजस्थान में भीषण गर्मी को लेकर इन जिलों में जारी किया गया Alert, बरसेगी आग, 50 डिग्री जा सकता है पारा - Mewar App

Rajasthan Weather : राजस्थान में भीषण गर्मी को लेकर इन जिलों में जारी किया गया Alert, बरसेगी आग, 50 डिग्री जा सकता है पारा

राजस्थान में भीषण गर्मी से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। आज जैसलमेर, जोधपुर व बाड़मेर में लू को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा लू को लेकर जालोर, बीकानेर में ऑरेंज अलर्ट और कोटा, बारां, झालावाड़, चित्तौड़गढ़ और प्रतापगढ़ में हीटवेव को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। मंगलवार को लगातार तीसरे दिन बाड़मेर देश का सबसे गर्म शहर रहा। यहां अधिकतम तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। प्रदेश के पश्चिमी जिलों में लू और तपिश का असर इतना ज्यादा है कि दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा है। मौसम विभाग ने बाड़मेर, जैसलमेर और जोधपुर में बुधवार के लिए भीषण गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों को दिन के समय घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।