राजस्थान के लिए आई बड़ी खुशखबरी, यमुना पाइप लाइन प्रोजेक्ट पर हरियाणा के साथ बनी सहमति - Mewar App

राजस्थान के लिए आई बड़ी खुशखबरी, यमुना पाइप लाइन प्रोजेक्ट पर हरियाणा के साथ बनी सहमति

जयपुर। शेखावाटी क्षेत्र के लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है। राजस्थान और हरियाणा के बीच बुधवार को यमुना पाइप लाइन प्रोजेक्ट पर सहमति बन गई है। ऐसे में शेखावाटी अंचल के सीकर, झुंझुनू व चूरू जिले तक यमुना का पानी लाने की कवायद तेज हो गई है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज दिल्ली में केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की। इस दौरान कई मुद्दों पर सह​मति बनी।