40 की उम्र में कैंसर से जंग हार गया अभिनेता, एलेक्स एबुको की मौत से इंडस्ट्री में पसरा मातम - Mewar App

40 की उम्र में कैंसर से जंग हार गया अभिनेता, एलेक्स एबुको की मौत से इंडस्ट्री में पसरा मातम

Actor Alexx Ebuko Death Due To Cancer: फिल्म इंडस्ट्री नॉलीवुड से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस, रोमांटिक फिल्मों और सामाजिक कार्यों के लिए पहचाने जाने वाले मशहूर अभिनेता एलेक्स एबुको अब इस दुनिया में नहीं रहे। 40 साल की उम्र में अभिनेता ने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही नॉलीवुड इंडस्ट्री और फैंस के बीच शोक की लहर दौड़ गई है।