जहरीला पानी पीने पर तीन मोर और दो गोवंश की मौत - Mewar App

जहरीला पानी पीने पर तीन मोर और दो गोवंश की मौत

मुरैना. नूराबाद क्षेत्र में संचालित फैक्ट्रियों से निकलने वाले केमिकलयुक्त पानी को टैंकरों से सांक नदी में छोड़ा जा रहा है, जिससे नदी का पानी जहरीला हो गया है। उस पान को पीने से धनेला पंचायत में खैरबाया का पुरा के पास तीन राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। वहीं उसके दूसरी ओर तिघरा गांव की तरफ उसी पानी को पीने से दो गोवंश की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने मृत मोरों को हाईवे टेकरी तिराहे पर रखकर धरना दिया और प्रदर्शन कर फैक्ट्री संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।