Sikar: सड़क हादसे में BSF जवान की दर्दनाक मौत, भात से पहले उठी भाई की अर्थी, शादी वाले घर में पसरा मातम - Mewar App

Sikar: सड़क हादसे में BSF जवान की दर्दनाक मौत, भात से पहले उठी भाई की अर्थी, शादी वाले घर में पसरा मातम

खाटूश्यामजी। जिस घर के आंगन में बहन की बच्चियों के विवाह गीत गूंजने थे, वहां बुधवार को अचानक चीख-पुकार और मातम छा गया। परिवार भात कार्यक्रम की तैयारियों में जुटा था, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि खुशियों से सजा घर कुछ ही घंटों में जवान बेटे की अर्थी उठने का गवाह बनेगा। मगनपुरा गांव में मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में चैनपुरा निवासी बीएसएफ जवान वरुण बुरानिया (36) पुत्र बिरदूचंद की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।