Success Story: रिविजन के सहारे सीकर की तान्या ने 500 में से 499 नंबर लाकर रचा इतिहास, जानें कहां कटा 1 नंबर - Mewar App

Success Story: रिविजन के सहारे सीकर की तान्या ने 500 में से 499 नंबर लाकर रचा इतिहास, जानें कहां कटा 1 नंबर

सीकर। सीबीएसई की ओर से घोषित कक्षा 12वीं के परिणाम में छात्रा तान्या ने 500 में से 499 अंक हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है। तान्या ने अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, भूगोल और पेंटिंग में 100-100 अंक प्राप्त किए, जबकि इतिहास विषय में उनका एक अंक कटा। छात्रा तान्या के पिता सावनसुखा कारोबारी हैं और मां विनिता गृहिणी हैं। तान्या का सपना सिविल सर्विस में जाने का है। उन्होंने बताया कि नियमित अध्ययन और लगातार मेहनत से किसी भी क्षेत्र में सफलता हासिल की जा सकती है। उन्होंने परीक्षा से पहले पूरे सिलेबस का तीन बार रिविजन किया।