Dungarpur News : युवती को भगाने के विवाद में भड़का विवाद, गुस्साए लोगों ने दो मकानों में लगाई आग - Mewar App

Dungarpur News : युवती को भगाने के विवाद में भड़का विवाद, गुस्साए लोगों ने दो मकानों में लगाई आग

डूंगरपुर। जिले में दोवड़ा थाना क्षेत्र के हड़मतिया ऊबापाणा फला में युवती को भगाने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मामले में आरोपियों ने मंगलवार रात को युवक के घर पर हमला कर दिया। इस दौरान दो घरों में आग लगा दी गई। आरोप है कि हमलावरों ने पहले जमकर तोड़फोड़ की और उसके बाद दो मकानों में आग लगा दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया।