जबलपुर क्रूज हादसे में बड़ा खुलासा, 2 महीने पहले लिखा पत्र वायरल, अफसरों की खोली पोल! - Mewar App

जबलपुर क्रूज हादसे में बड़ा खुलासा, 2 महीने पहले लिखा पत्र वायरल, अफसरों की खोली पोल!

Jabalpur cruise accident: 13 लोगों की जान लेने वाले जबलपुर क्रूज हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। हादसे से करीब दो महीने पहले लिखा एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पत्र में खुलासा किया गया कि क्रूज पानी में उतारने के लायक नहीं लेकिन फिर भी उसे उतारा गया। पत्र में लिखा गया है कि क्रूज का इंजन भी सीज था जिसकी जानकारी पहले से अधिकारियों को थी। वायरल पत्र ने एक बार फिर प्रदेश में इस मुद्दे को लेकर हलचल मचा दी है। बता दें कि, इस पत्र को एमपी टूरिज्म के मैकल रिसोर्ट की तरफ से क्षेत्रीय प्रबंधक म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर को 1 मार्च 2026 को लिखा है। (MP News)