प्राध्यापक भर्ती-2022 में डमी अभ्यर्थी बैठाकर नौकरी पाने वाला RPSC का UDC गिरफ्तार, 8 लाख में रिकॉर्ड बदलने का सौदा - Mewar App

प्राध्यापक भर्ती-2022 में डमी अभ्यर्थी बैठाकर नौकरी पाने वाला RPSC का UDC गिरफ्तार, 8 लाख में रिकॉर्ड बदलने का सौदा

जयपुर/अजमेर: राजस्थान में प्रतियोगी परीक्षाओं में फर्जीवाड़े के खिलाफ जारी अभियान के बीच एसओजी (SOG) ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। प्राध्यापक (इतिहास) भर्ती परीक्षा-2022 में डमी अभ्यर्थी बैठाकर नौकरी पाने वाले मुख्य आरोपी राजेश कुमार मीणा और इस साजिश में उसका साथ देने वाले आरपीएससी (RPSC) के यूडीसी (UDC) मान सिंह मीणा को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह पूरा मामला न केवल परीक्षा की शुचिता पर सवाल उठाता है। बल्कि आयोग के भीतर बैठे कर्मचारियों की मिलीभगत को भी उजागर करता है।