Parag Tyagi interview Shefali Jariwala: साल 2025 में मनोरंजन जगत से एक ऐसी खबर आई जिसने सबको झकझोर कर रख दिया- मशहूर ‘कांटा लगा’ गर्ल शेफाली जरीवाला का अचानक निधन। इस खबर के बाद जहां उनके फैंस सदमे में थे, वहीं सोशल मीडिया पर उनकी मौत की वजहों को लेकर तरह-तरह की अटकलें और दावे शुरू हो गए। किसी ने कहा कि उन्होंने फिट दिखने के लिए सप्लीमेंट्स लिए, तो किसी ने ‘गोरा’ होने वाले इंजेक्शन को इसकी वजह बताया। अब इन तमाम दावों और अफवाहों पर शेफाली के पति और अभिनेता पराग त्यागी ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
