Etah loot case:उत्तर प्रदेश के एटा जिले में एक महिला द्वारा दो बाइक सवार लुटेरों का बहादुरी से सामना करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इस घटना को लेकर अब राजनीतिक विवाद भी तेज हो गया है, जहां एक ओर उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं, वहीं भाजपा समर्थकों ने सरकार के सुरक्षा दावों का बचाव किया है।
