Employment Fair: दुर्ग में 22 मई को रोजगार मेला, 10वीं से पोस्ट ग्रेजुएट तक के उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका - Mewar App

Employment Fair: दुर्ग में 22 मई को रोजगार मेला, 10वीं से पोस्ट ग्रेजुएट तक के उम्मीदवारों के लिए बड़ा मौका

Employment Fair: दुर्ग में आगामी 22 मई को जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा, जिसका आयोजन जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र और छत्रपति शिवाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (सीएसआईटी) के संयुक्त तत्वावधान में शिवाजी नगर स्थित सीएसआईटी परिसर में होगा। इस मेले के माध्यम से क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में करियर बनाने का अवसर मिलेगा। मेले में विभिन्न क्षेत्रों के 10 नियोजक भाग लेंगे और कुल 2,347 तकनीकी और गैर-तकनीकी पदों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और रोजगार पंजीयन अनिवार्य है।