अनंत सिंह के वकील की दलीलें नहीं आईं काम; कोर्ट ने मांगी केस डायरी, गिरफ्तारी पर रोक लगाने से किया इनकार - Mewar App

अनंत सिंह के वकील की दलीलें नहीं आईं काम; कोर्ट ने मांगी केस डायरी, गिरफ्तारी पर रोक लगाने से किया इनकार

Anant Singh: बिहार के गोपालगंज स्थित एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में शुक्रवार को मोकामा से जदयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। विधायक के समर्थकों को उम्मीद थी कि आज अदालत से उन्हें राहत मिल जाएगी, लेकिन जज राजेंद्र कुमार पांडेय की अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस से केस डायरी तलब कर ली है। अदालत ने स्पष्ट किया कि केस डायरी और सबूतों की जांच किए बिना गिरफ्तारी पर रोक लगाने या जमानत देने के संबंध में कोई फैसला नहीं लिया जा सकता।