Kanpur News:सपा विधायक के शिलान्यास को लेकर सियासी घमासान, पुलिस तैनात; डमरू बजाकर बोले- “बाबा भोलेनाथ करेंगे स्कूल का सपना पूरा” - Mewar App

Kanpur News:सपा विधायक के शिलान्यास को लेकर सियासी घमासान, पुलिस तैनात; डमरू बजाकर बोले- “बाबा भोलेनाथ करेंगे स्कूल का सपना पूरा”

कानपुर। परमट प्राथमिक विद्यालय के शिलान्यास कार्यक्रम को लेकर पिछले दो दिनों से सियासी माहौल गरमाया हुआ है। सपा विधायक अमिताभ बाजपेई द्वारा शिलान्यास के लिए लगाए गए बैनरों के बाद विवाद खड़ा हो गया। बुधवार को सपा विधायक और भाजपा नेता सुरेश अवस्थी के समर्थकों के बीच जमकर नारेबाजी हुई, जिससे तनाव बढ़ गया। आज शिलान्यास कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन पुलिस ने सपा विधायक को घर में नजरबंद कर दिया। इसके बाद सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और प्रशासन पर पक्षपात के आरोप लगाए है।