फरीदपुर टोल पर भीषण हादसा, परीक्षा ड्यूटी पर जा रहे दो शिक्षकों को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत - Mewar App

फरीदपुर टोल पर भीषण हादसा, परीक्षा ड्यूटी पर जा रहे दो शिक्षकों को ट्रक ने कुचला, मौके पर मौत

बरेली। बरेली-शाहजहांपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। परीक्षा ड्यूटी पर जा रहे बेसिक शिक्षा विभाग के दो शिक्षकों को तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने पीछे से कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि दोनों शिक्षकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर लोगों की भीड़ जुट गई।