गंगा में नाव पर इफ्तार मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट से 8 आरोपियों को सशर्त जमानत, वीडियो वायरल होने के बाद हुई थी गिरफ्तारी - Mewar App

गंगा में नाव पर इफ्तार मामला: इलाहाबाद हाईकोर्ट से 8 आरोपियों को सशर्त जमानत, वीडियो वायरल होने के बाद हुई थी गिरफ्तारी

Allahabad High Court ने वाराणसी में गंगा नदी की बीच धारा में नाव पर इफ्तार करने के मामले में गिरफ्तार आठ आरोपियों को सशर्त जमानत दे दी है। आरोप है कि इफ्तार के दौरान मांस खाने के बाद उसकी हड्डियां और अन्य कचरा गंगा में फेंका गया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। यह मामला मार्च महीने में सामने आया था और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।