मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती… संभल में विवाहिता की मौत पर बवाल, परिजन बोले- हत्या कर लटकाया - Mewar App

मेरी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती… संभल में विवाहिता की मौत पर बवाल, परिजन बोले- हत्या कर लटकाया

Newlywed Death Hanging Sambhal: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सोमवार को विवाहिता का शव उसके ससुराल के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।