Twisha Sharma- भोपाल के कटारा हिल्स क्षेत्र में 11-12 मई की रात हुई ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में सोमवार को कई नए मोड़ आए। पति के साथ उनके आखिरी पलों का वीडियो सामने आया। इस CCTV फुटेज में जहां पहले ट्विशा शर्मा घर की छत की ओर अकेले जाते दिख रहीं हैं वहीं लगभग एक घंटे बाद पति समर्थ सिंह और दो अन्य लोग उन्हें नीचे लेकर आते नजर आ रहे हैं। वहीं, पति की अग्रिम जमानत याचिका जिला एवं सत्र न्यायालय ने खारिज कर दी। उनकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस ने 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया है। इस बीच ट्विशा की सास रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह भी मीडिया के सामने आईं और परिवार पर लगे तमाम आरोपों को नकारा।
