विफलता ही सफलता का मूल आधार, रातों-रात नहीं मिलेंगे परिणाम: सचिन तेंदुलकर - Mewar App

विफलता ही सफलता का मूल आधार, रातों-रात नहीं मिलेंगे परिणाम: सचिन तेंदुलकर

Ahmedabad. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने कहा कि विफलता से नहीं घबराएं, वही सफलता का मूल आधार है। हमें यह बात अच्छी तरीके से समझनी होगी कि रातों-रात सफलता नहीं मिलेगी। इसके लिए मेहनत करनी होगी। जरूरी है कि हम बच्चों को स्वतंत्रता दें, उन्हें प्रोत्साहित करें और उन पर दबाव नहीं डालें। अनुशासन में रहकर निरंतर तैयारी करनी जरूरी है। वे मंगलवार को अहमदाबाद के गोता स्थित एसआरटी10 एल्टेवॉल स्पोर्ट्स अकादमी में युवाओं से मुलाकात करने पहुंचे थे।