Suvendu Adhikari PA Murder Case: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ की हत्या (CM Suvendu Adhikari PA Chandranath Rath Murder) के मामले में CBI ने वाराणसी से एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी विनय राय उर्फ पमपम (40 वर्ष) गाजीपुर जिले के देवरिया गांव का निवासी है। सीबीआई की टीम ने आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। इसके बाद उसे कड़ी सुरक्षा में बंगाल के लिए रवाना किया गया।
