बालोद जिले में कुछ महीनों में चोरों ने आतंक मचा रखा है। सूने घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी सहित नगदी रकम की भी चोरी कर रहे हैं। पुलिस विभाग के मुताबिक जनवरी से 30 अप्रैल तक लगभग 78 चोरी के मामले सामने आ चुके हैं। हर माह लगभग 20 चोरी की घटना हुई है। अधिकांश मामले में आरोपी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। हाल ही में कुछ चोर को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया है। इस आंकड़े में मई के आंकड़े जुड़े ही नहीं है। मई में 10 से अधिक चोरी के मामले सामने आ चुके हैं। बढ़ती चोरी के मामले को देखें तो अब लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
