‘ट्विशा शर्मा के खाते में ट्रांसफर किए थे 7 लाख से ज्यादा रुपये’, पति समर्थ सिंह का दावा - Mewar App

‘ट्विशा शर्मा के खाते में ट्रांसफर किए थे 7 लाख से ज्यादा रुपये’, पति समर्थ सिंह का दावा

Twisha Sharma husband claim: भोपाल की चर्चित ट्विशा शर्मा मौत के मामले की कानूनी लड़ाई अब मध्यप्रदेश हाईकोर्ट पहुंच चुकी है। एक तरफ ट्विशा शर्मा का फरार पति है जिसने भोपाल कोर्ट से अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर की है तो वहीं दूसरी तरफ ट्विशा के परिवार ने भी समर्थ सिंह की मां गिरिबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द करने की मांग को लेकर और ट्विशा का दोबारा पोस्टमार्टम कराए जाने की अनुमति लेने के लिए हाईकोर्ट में जाने तैयारी शुरू कर दी है।