Power cut in Ambikapur: 42 डिग्री तापमान के बीच घंटों बिजली गुल, शहरवासियों ने बिजली दफ्तर का किया घेराव, गुस्सा देख भागे कर्मचारी - Mewar App

Power cut in Ambikapur: 42 डिग्री तापमान के बीच घंटों बिजली गुल, शहरवासियों ने बिजली दफ्तर का किया घेराव, गुस्सा देख भागे कर्मचारी

अंबिकापुर. इन दिनों अंबिकापुर में भीषण गर्मी पड़ रही है। तापमान 42 डिग्री के करीब बना हुआ है। शरीर को झुलसा देने वाली भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती (Power cut) और दर्द दे रहा है। बुधवार की रात करीब 10 बजे अचानक बिना आंधी-पानी के बिजली गुल हो गई। काफी देर बाद भी जब बिजली नहीं आई तो भीषण गर्मी में परेशान लोग आक्रोशित हो गए। और मायापुर बिजली विभाग के दफ्तर पहुंच गए। काफी संख्या में आक्रोशित लोगों को देखकर बिजली विभाग के कर्मचारी दफ्तर छोडक़र भाग निकले।